गूबा गार्डन मुख्य मार्ग पर नालियां कूड़े और सूखी झाड़ियों से पूरी तरह पट गई हैं, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई है। सफाई न होने के कारण नाली में सूखा कचरा जमा है, जो बारिश होने की स्थिति में पूरी बस्ती के लिए जलभराव का संकट पैदा कर सकता है।