कानपुर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक बड़ा चौराहा इन दिनों जलभराव और गड्ढों की समस्या से जूझ रहा है। यह चौराहा न केवल शहर के लाखों निवासियों के लिए एक मुख्य मार्ग है, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों और खरीदारी के लिए जेड स्क्वायरआने वाले लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सड़क पर भरे पानी और गड्ढों के कारण यातायात धीमा हो गया है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।