कानपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भीतरगांव ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल तिवारीपुर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानाध्यापिका आराधना मौर्य और ग्राम प्रधान पंकज शुक्ला के नेतृत्व में बच्चों ने गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए गांव की गलियों में घूमकर देशभक्ति का जोश भरा।