फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के भीतरगांव में डीसीपी बोले- ड्रोन अफवाह हैं, संदिग्ध के साथ मारपीट न करें…पुलिस को सूचित करें

साढ़ थाना परिसर में डीसीपी दीपेंद्र ने ग्राम प्रधानों के साथ ड्रोन के अफवाह को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें ड्रोन संबंधित अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सतर्क, सुरक्षित व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध के साथ मारपीट न करें। आम जनमानस से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ने देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह को बिना तथ्यों की जांच किए प्रचारित प्रसारित न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें