कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र के अलियापुर स्थित आरजीएलवी इंटर कॉलेज में छात्रों ने फीस जमा करने के बावजूद रजिस्ट्रेशन न होने पर हंगामा किया है। सूत्रों के अनुसार, कल से परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन न होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।