जेसीआई इंडस्ट्रियल ने कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में बन रही मंगल भवन परियोजना में सहयोग किया है। यह भवन जरूरतमंदों को रियायती दरों पर उपलब्ध होगा, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक सस्ता और सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा।इस परियोजना में शिरकत करने के लिए जेसीआई के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरोकी टोमोरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जेसीआई इंडस्ट्रियल की इस पहल की सराहना की और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा।