मंधना में जीटी रोड हाइवे फ्लाईओवर के नीचे लेन किनारे रोजना करीब डेढ़ से दो दर्जन लोडर पंक्तिवार खड़े रहते हैं। ठीक लेन के पास इन लोडरों के खड़े होने के कारण हाइवे से गुजर रहे ट्रैफिक को न सिर्फ दिक्कतें होती है, बल्कि ओवरटेक करते समय हादसों की आशंका बनी रहती है।