गोविंद नगर दुर्गा पूजा पंडाल में विजयदशमी पर बंगाली परंपरा के अनुसार सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई। सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की, जिसके बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई और अब विसर्जन यात्रा की तैयारी है।