फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डांट लगी बुरी तो घर से भागी युवती, जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन से खोजा, परिजनों के सुपुर्द

हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Nov 2025 05:09 PM IST

घर के काम के लिए परिवार वालों की डांट युवती इतनी नागवार गुजरी कि वह लखनऊ स्थित घर से भाग गई। ट्रेन से वह कानपुर तक आ गई और यहां दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। शंका होने पर जीआरपी उसे थाने लाई और पूरा मामला समझकर परिजनों को बुलाया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ सोमवार दोपहर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-4/5 पर 20 साल की एक युवती चेकिंग के दौरान अकेले बैठे मिली। अंदेशा होने पर पूछताछ की तो बताया कि वह मूल रूप से देवरिया के ग्राम पिपरहिया निवासी है। इस वक्त मां-पिता सहित पूरे परिवार के साथ लखनऊ में निवास करती हैं। परिवार वालों ने घरेलू काम के लिए कई पर डांटा तो उसे गुस्सा आ गया और वह बिना किसी को बताए भाग आई। उससे पिता का मोबाइल नंबर लेकर कॉल कर बुलाया गया। उसके पिता जीआरपी थाने आए, तो उनकी सुपुर्दगी में युवती को दिया गया और वह उसे लेकर लखनऊ चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें