शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बीच बिठूर कटरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी मेहनत को पाले की मार से बचाने के लिए नई तकनीक का सहारा लिया है। इन दिनों गिर रहे भीषण कोहरे और शीत लहर से करेले और खीरे की कोमल पौध को बचाने के लिए किसानों ने खेतों में पॉलीथीन का सुरक्षा कवच तैयार किया है।