भीतरगांव इलाके में लकड़ी माफिया रुपयों के दम पर हरे भरे बाग उजाड़ने में लगे हैं। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से रातों रात हरे पेड़ों का कटान जारी है। बीते दिनों से भीतरगांव तिवारीपुर मार्ग के किनारे एक बगीचे के अंदर आम, महुआ व हरीनीम के दरख्त मोटे गुटके कटे दिखे हैं।