कस्बा भीतरगांव में बुधवार देर रात कंस वध के आयोजन के दौरान आसपास के गांवों से लगभग 10 हजार लोगों की अनुमान से कई गुना अधिक भीड़ जुट गई। इसे देखकर पुलिस की सांसे फूल गईं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात भर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद एक घंटे के अंदर भीड़ के निकलने पर साढ़ पुलिस ने राहत की सांस ली।