फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में कान्हा की किलकारी सुनते ही बज उठे घंटा-घड़ियाल

भीतरगांव कस्बे में चल रही छह दिवसीय 149वीं श्रीकृष्ण लीला के दूसरे दिवस में शनिवार रात की लीला में देवकी वसुदेव विवाह, भगवान श्रीकृष्ण जन्म व गोकुल में बधाई गीतों का जीवंत मंचन किया गया। लीला के प्रारंभ में वासुदेव देवकी का विवाह चल रहा था। तभी कंस को यह आकाशवाणी सुनाई दी कि देवकी के गर्भ से उत्पन्न आठवें संतान के हाथ से उसकी मृत्यु होगी। सुनकर कंस ने बहन देवकी और वासुदेव को कारागार मे बंद करवा दिया। इसी बीच कारागार में ही कान्हा की किलकारी गूंजती है। लीला स्थल में महिलाओं ने सोहर गीत गोकुल में बाजे बधाई, जनम लियो कृष्ण कन्हाई... ब्रज में खुशिया छाई, जनम लियो कृष्ण कन्हाई... गाकर खुशियां मनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें