फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव के निलंबित सोसाइटी सचिव पर किसान की जमीन से लोन लेने का आरोप

भीतरगांव विकासखंड क्षेत्र की रसूलपुर उमरा साधन सहकारी समिति के निलंबित चल रहे सचिव सत्येंद्र यादव पर किसान ने बिना जानकारी दिए जमीन बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये लोन लेने का आरोप लगाया है। किसान के मुताविक बीते माह बिजली कनेक्शन कराने के लिए खतौनी निकलवाई, तो पता चला कि जमीन बंधक है। साधन सहकारी समिति रसूलपुर उमरा जाकर जानकारी की, तो पता चला तीन बार पैसों का लेनदेन कर ढाई लाख का लोन लिया गया। उसे 25 अगस्त को जमा भी कर दिया गया। इसमें निलंबित चल रहे सचिव सत्येंद्र कुमार गारंटर हैं। साढ़ पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया है। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें