भीतरगांव ब्लॉक के ग्राम बारीगांव में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते 10 वर्षों से श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सात दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को विसर्जन कार्यक्रम है। गणपति के सामने सामूहिक भंडारे के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।