साढ़ के पतारी गांव के बाहर निजी टावर में आधी रात बोलेरो से मोबाइल कंपनी की तकनीकी टीम पहुंची। गाड़ी से उतर कर बाहर खड़े हो गए। तभी गांव में पहरा दे रहे युवकों की टोली ने ललकारा, तो तकनीकी टीम सकपका गई। लाठी-डंडे लिए ग्रामीणों को देख सभी युवक बोले हम बदमाश नहीं है...मारना नहीं.. हाथ जोङ रहे।