कन्नौज जिले में गैंगस्टर की कार्रवाई में जेल में बंद नीलू यादव की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल की सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी दौरान नीलू यादव के अधिवक्ता अपने अन्य साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और नीलू से मिलने को लेकर सदर सीओ से बहस करने लगे। इस बात को लेकर सदर सीओ कमलेश कुमार ने मिलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर अधिवक्ता भड़क गए और आवेशित होकर तीखी नोकझोंक करने लगे। नीलू के अधिवक्ता ने पुलिस प्रशासन पर जान से मारने की योजना बनाए जाने का आरोप लगाया, जिस पर सीओ सदर भड़क गए।