कन्नौज जिले में तालग्राम कस्बे स्थित शिवालय का इतिहास 250 वर्ष पुराना है। डमरू आकार का शिवलिंग यहां स्थापित है। सच्चे मन और आस्था से मांगी गई भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। यही वजह है कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज से भी भगवान भोलेनाथ के दर पर भक्त मत्था टेकने पहुंचते हैं।