फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काकादेव कोचिंग मंडी में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, बोले- टीचर नहीं तो फीस वापस की जाए

शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 10:44 PM IST

कोचिंग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दीकी के जेल जाने के बाद कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बुधवार को सड़क पर उतर आए। विद्यार्थियों ने कोचिंग प्रबंधन से फीस वापस करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने साहिल से पढ़ने के लिए फीस जमा कराई थी। जब वह जेल में हैं और अब पढ़ा नहीं सकते, तो फीस वापस की जाए। पुलिस ने छात्रों को समझाया कि कोचिंग संचालक से फीस को लेकर बात की जाएगी। साथ ही कहा कि तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले भी साहिल पर छात्रा के साथ अश्लीलता के मामले में कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि उस मामले में छात्रा ने आरोप नकार दिए। साथ ही अन्य बच्चों ने हंगामा भी किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें