फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केडीए ने अभियान चलाकर 73 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त करवाई

शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 08:30 PM IST

कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 73 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त करवाई। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण भी ढहा दिए। बारासिरोही में ग्राम समाज की करीब पांच बीघा भूमि कब्जामुक्त कराई गई। गंगागंज, पनकी में भी बुलडोजर से ग्राम समाज की तीन बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आ रही बाउंड्रीवॉल व मकान को ढहा दिया गया। टीम ने शताब्दी नगर में केस्को चौराहे से गंगागज चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक अतिक्रमण ध्वस्त कराए। गंभीरपुर चौराहे से बारासिरोही तक सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर क्षेत्र के अवैध कब्जे गिराए गए। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता सीबी पांडेय, अमीन रामलाल, रमेश प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सुपरवाइजर व सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें