झांसी से कानपुर होकर लखनऊ जाने वाली झांसी पैसेंजर ट्रेन सोमवार को चार घंटे विलंब से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं, लखनऊ के अमौसी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य कराए जाने के कारण कानपुर से लखनऊ डाउन रूट प्रभावित रहा। छह ट्रेनें गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोकी गईं, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई।