शिवराजपुर में कस्बे के वार्ड नंबर 3 स्थिति लल्ला वर्मा के ज्वेलर्स की दुकान में शटर काटकर लाखों की चोरी हुई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए दर्जनों दुकानदार थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आये दिन चोरी की घटनाओं से दुकानदारों मे आक्रोश व्याप्त है।