जरीब चौकी के पास जीटी रोड पर इन दिनों गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गड्ढों से बचने के लिए वाहनों को उछल-उछलकर निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर हर साल सड़क की मरम्मत कराई जाती है। कुछ समय बाद ही सड़क फिर से उखड़ने लगती है और जगह-जगह गड्ढे हो जाते हैं। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।