शिवनी बुजुर्ग गांव में शादी समारोह के दौरान मैनपुरी के एक रिश्तेदार द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में नौ वर्षीय बालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।