फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भधारण से पहले शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी

गर्भधारण से पहले महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। उनका हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, फॉलिक एसिड, विटामिन बी-12 सामान्य होना चाहिए। ये जानकारी मेरठ से आईं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती माहेश्वरी ने कानपुर ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी की ओर से तिलक नगर स्थित होटल में आयोजित सेमिनार में दी। डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि पेशाब में संक्रमण के रोगियों को प्रोबायोटिक लेना चाहिए। रोगी खुद भी दही, सिरका जैसी फर्मेंट की हुई चीजें खा सकते हैं। पेशाब में संक्रमण जैसी समस्याएं नहीं होंगी। डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. कल्पना दीक्षित, सचिव डॉ. रेशमा निगम, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. किरन सिन्हा, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. सीमा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें