फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीसामऊ नाले में गिरने से बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू

सीसामऊ नाले में गिरकर पांच साल बच्चे की मौत के मामले में बुधवार को नगर निगम ने भी जांच शुरू की। अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही जोन-4 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी से रिपोर्ट भी तलब की है। बता दें, 17 दिसंबर को भैरोघाट चौराहे के पास पांच साल की बच्ची खेलते समय सीसामऊ नाले में गिर गई थी। कुछ लोगों ने उसे गिरते हुए देख लिया और बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को नाले से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। बच्ची सीसामऊ में अपनी बुआ के साथ रहती थी। पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें