सरसौल ब्लॉक के बड़ागांव में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। गांव के अंदर का कचरा आरआरसी सेंटर में डालने के बजाय नरवल रोड किनारे फेंका जा रहा है जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वीडियो में एक ग्रामीण साफ कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि गांव का कूड़ा सड़क किनारे डाला जा रहा है जिस पर सफाई कर्मी ने जवाब दिया कि आराम से वीडियो बना लो जिसे दिखाना हो दिखा दो। इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं गांव के अतीक पांडेय ने बताया कि बड़ागांव में आरआरसी सेंटर बना हुआ है लेकिन इसके बावजूद कचरा सड़क किनारे डाला जाता है जो बाद में उड़कर गांव में फैल जाता है सड़क पर दुर्गंध फैलती है और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को बीमारी से बचाया जा सके। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। प्रकरण में बीडीओ निशांत राय ने बताया कि आर आर सी सेंटर के बजाय सड़क पर कूड़ा डालते हुए एक वीडियो मिला है यदि ऐसा है तो बिल्कुल गलत है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।