फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवादा टोल का ठेका लिए फर्म पर आयकर विभाग की छापेमारी

जीटी रोड हाइवे के शिवराजपुर स्थित नेवादा टोल प्लाजा पर शनिवार भोर पहर आयकर विभाग के कई अधिकारियों ने एकाएक छापेमारी आरंभ की। छापेमारी और अभिलेखों की जांच पड़ताल देर रात तक जारी रही। तीन गाड़ियों से आए आयकर विभाग के अधिकारियोें और उनके सुरक्षा कर्मियों ने पूरे टोल प्लाजा एडमिशट्रेटिव भवन को अपने कब्जे लेकर आरंभ की है और किसी भी जानकारी देने से मना भी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड हाइवे के शिवराजपुर नेवादा टोल प्लाजा का टेंडर बीआर गोयल फर्म द्वारा लिया गया है। यह कंपनी रोड निर्माण सहित कई अन्य कार्यों में काम करती हैं, इसलिए देश के अलग-अलग प्रदेशों में शनिवार को एक साथ इस फर्म के कार्यालयों पर आयकर विभाग ने रेड की है। आयकर विभाग जब शिवराजपुर के नेवादा टोल पहुंची तो सभी कार्यरत कर्मियों को संपूर्ण जानकारी देते हुए सभी संचार साधनों को जैमर के माध्यम से प्रतिबंधित किया गया। कार्यालय के सभी पटलों की जांच पड़ताल शुरू की है, 15-20 कर्मी जो तीन-चार गाड़ियों से आए वह लगातार एक-एक अभिलेख की जांच कर रहे हैं, लेकिन आयकर अधिकारियों की जांच में टोल से गुजरने वाले वाहन सवारों पर कोई असर नहीं पड़ा। टोल प्लाजा मैनेजर राहुल भदौरिया और सहायक टोल मैनेजर विपिन कौशिक से रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी सहित पूछताछ की भी जानकारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें