आयकर दिवस के अवसर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, कानपुर शहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 3333.55 करोड़ रुपये का आयकर संग्रह हुआ है, जबकि करदाताओं की संख्या बढ़कर 6 लाख 27 हजार से अधिक हो गई है। देश के 18 प्रमुख रीजनों में कानपुर ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, और सरकार के कर सुधारों व डिजिटल अनुपालन के कारण संग्रह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।