पोनी रोड स्थित श्रीराधा-कृष्ण दुर्गा मंदिर परिसर में हो रही श्रीराम कथा में बुधवार को कथा व्यास पं. संजीव कृष्ण दुबे ने कहा कि जिस घर में स्वच्छता और सत्य होता है, वहां भगवान श्रीराम का वास होता है। इसलिए घर और चित्त दोनों ही स्वच्छ, निर्मल और सत्य से परिपूर्ण होना होना चाहिए। कथा के दौरान बीच-बीच में भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। समाजसेवियों ने कथा व्यास को सम्मानित किया। माता शबरी की कथा सुनाते हुए चार चीजों झाडू, कलश, फलों की टोकरी और घंटी की महत्ता और उसके भाव के बारे में लोगों को बताया। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में लोगों के पास घोर व्यस्तता है, लेकिन हम सभी को इस व्यस्तता में से भी कथा सुनने के लिए समय हर हाल में निकालना होगा। क्योंकि इसी से प्राणी का बेड़ा पार होना संभव है। इस दौरान समाज सेवी वीरेंद्र शुक्ला, कमल दोसर, राजन कनौजिया आदि ने कथा व्यास को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।