फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, पुलिस और वन कर्मियों पर मिलीभगत के आरोप

साढ़ क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की लगातार हो रही कटाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं और इस पूरे खेल में वन विभाग कर्मियों व स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान का सिलसिला जारी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि लकड़ी माफिया रात के समय पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को आसानी से बाहर भेज देते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ प्रशासन आगामी जुलाई माह में 1.89 लाख पौधे रोपने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई सरकारी दावों की वास्तविकता सामने ला रही है। लोगों का कहना है कि जब मौजूदा पेड़ों को बचाया नहीं जा रहा तो वन महोत्सव और पौधरोपण अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें