फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर में लाखों के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, एक युवक हिरासत में

दीपावली से पहले चौबेपुर में अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा हुआ है। डीसीपी की क्राइम ब्रांच और चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे में छापा मारकर दो कुंतल से अधिक पटाखों का जखीरा बरामद किया है। बरामद पटाखों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर टीम ने शिवम गुप्ता और प्रदीप से जुड़े ठिकाने पर छापा मारा। यहां नियमों को ताक पर रखकर बड़ी मात्रा में पटाखे जमा किए गए थे। अचानक पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस अब पटाखों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और किन लोगों को बेचने की तैयारी थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें