भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के ऑडिटोरियम में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के क्लब और रेजिडेंट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फैकल्टी, स्टाफ सदस्यों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फैशन शो ने समारोह में चार चांद लगा दिए।