आईआईटी के 58वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को कई रिकॉर्ड दर्ज हुए। संस्थान के इतिहास में पहली बार रिकाॅर्ड 2848 मेधावियों को उपाधियां दी गईं। इसके साथ ही 300 से अधिक पीएचडी देने का भी रिकाॅर्ड कायम हुआ। दीक्षांत में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र तलिन गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल दिया गया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र ध्रुव मिश्रा (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) और फिजिक्स के छात्र कलश तलाटी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल मिला। मुख्य अतिथि आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा और बीओजी के कार्यवाहक चेयरमैन महेश गुप्ता ने मेधावियों को पदक व उपाधि दीं।