राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय अफीम कोठी चौराहे के पास स्थित केशवभवन में रविवार की शाम फूलों की होली का उत्सव मनाया गया। प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी ने सभी को होली की बधाई दी। सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रांत संपर्क प्रमुख सुरेश, प्रकाश शर्मा, पनकी महंत जितेंद्र दास, सभी नए भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।