फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित, शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ

जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका विकासनगर में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह व शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें सीबीएससी बोर्ड हाईस्कूल के श्रेय तिवारी, नितिन कुमार यादव, रुद्र कुमार गुप्ता, अंश मिश्रा, मान्यता अग्निहोत्री, आशुतोष अवस्थी, योगेंद्र कुमार व इंटर की सृष्टि मौर्य, यथार्थ विश्वकर्मा और प्रिंश कश्यप को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई, अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, प्रबंधक राजीव अवस्थी, कोषाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता, जयनारायण विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी व अर्चना तिवारी ने सभी को पुरस्कार दिए। इसके बाद शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें कैप्टन ईश्वी कटियार, वाइस कैप्टन आद्रिक कटियार, ध्रुव हाउस कैप्टन अयांश गौर, लवकुश हाउस कैप्टन दिविशा अग्निहोत्री, प्रहलाद हाउस कैप्टन अक्षिता और भरत हाउस कैप्टन श्रेयांश राजपूत ने अपने पद की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें