भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हाई अलर्ट जारी हुआ है। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर की आंतरिक सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। पुलिस के साथ ही सीआईएसएफ और सेना संवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्रतिष्ठानों और संस्थानों में सतर्कता, चौकसी के साथ मुस्तैद रहेगी। गुरुवार को 47 जगहों की सुरक्षा में इजाफा हुआ है। इसमें जहां 12 प्रतिष्ठानों की निगहबानी तेज कर दी गई, वहीं 35 संस्थानों की सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है। यह निर्णय एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर के निर्देशन में हुई समीक्षा बैठक में लिए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी जोनवार चारों डीसीपी को सौंपी गई है।