फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत, जलभराव से झेलनी पड़ी आवागमन की दुश्वारियां

मौसम का मिजाज बुधवार को बदला रहा। बदली छाने व तेज हवा चलने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर दो बजे एक घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं, बारिश ने नगर पालिका के जलनिकासी के इंतजाम की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। जलभराव की वजह से कई जगह दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हुए। गंगाघाट नगर पालिका की ओर से राजधानी मार्ग के मुख्य नालों की सफाई समय पर न होने के साथ ही गलियों की नालियों की सिल्ट न निकाले जाने के कारण कई मोहल्लों में जलभराव रहा। इससे गलियां और सड़के जलमग्न रही। मोहल्ला कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, आदर्श नगर जगनीखेड़ा, पोनीरोड, श्रीनगर, रविदास नगर समेत अन्य कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पालिका की ओर से मुख्य नालों और नालियों की सफाई और सिल्ट निकाल जाती तो जलभराव की समस्या से बचा जा सकता था। वहीं, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जहां भी जलभराव की स्थिति हो रही है, वहां सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें