फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हृदयविदारक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचलकर भागे कार सवार

Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 10:31 PM IST

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में रविवार को पेड़ की नीचे बैठे बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने कुचल दिया। आसपास के लोग जब तक दौड़ते तब तक आरोपी कार समेत फरार हो गए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हृदयविदारक हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन (60) रविवार दोपहर घर लौटते समय तेज धूप के कारण सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठ गए थे। तभी एक फॉर्च्यूनर में बैठे कुछ रईसजादों ने उनपर जानबूझकर फॉर्च्यूनर चढ़ा दी। वह चीखते-चिल्लाते रहे तो आरोपियों ने गाड़ी की थोड़ी सी स्पीड बढ़ा दी। इससे वह 20 कदम घसीटते चले गए। इससे उनके हाथ-पैर, कमर और शरीर में काफी चोट आ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने नजारा देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी तेज गति में गाड़ी लेकर भाग निकले। हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बेटे ने पिता को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि परिजन की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें