कानपुर में एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में उपाधियों के वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह की एक विशेष बात यह रही कि इसमें प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसका शीर्षक था आओ प्रकृति को बचाएं, पेड़ लगाएं। इसके अलावा, बच्चों ने नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं...गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।