हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित सीएचसी के सामने एक कार सवार ने मासूम सहित वृद्ध महिला को रौंद दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम व वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए।