सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिह यादव ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोलती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घोषणाएं तो कर देती है, लेकिन घोषणाओं को पूरा नहीं करती।सावन के पहले ही दिन सुनासीरनाथ मंदिर में पूजन करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता कर रहे थे।