फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी की पति ने दांत से नाक काट ली

रक्षा बंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता का पति से विवाद हो गया। बहस किए जाने से नाराज पति ने पत्नी की नाक दांतों से काट ली। नाक को बर्फ में रखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी अनीता (27) का मायका बेहटा गोकुल में है। रविवार को वह पति राहुल से मायके जाने की जिद कर रही थी। पति का कहना था कि अभी ऐसी परिस्थति नहीं है कि मायके भेजा जाए, लेकिन पत्नी ने रक्षा बंधन का हवाला देते हुए पति से विवाद करना शुरू कर दिया। पत्नी के बहस किए जाने से नाराज राहुल ने अनीता की नाक दांतों से काट ली। जिसके बाद अनीता की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें