हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सदरपुर के पास ओवरटेक के दौरान डंपर से टकरा गई। टक्कर लगने से डीसीएम में लदे कुछ सिलिंडरों से गैस का रिसाव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों केा मौके पर बुलाया।