फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों के माेबाइल चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे

जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन में यात्रियों का कीमती सामान व मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे हैं। इनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। कानपुर सेंट्रल की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ स्टेशन परिसर व आउटर पर चेकिंग कर रहे थे तभी हैरिसगंज पुल के निकट दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों की तलाशी लेने पर तीन मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। पकड़े गए दोनों आरोपी लाल बंगला निवासी मो. जीशान और न्यू लेबर कॉलोनी दादानगर निवासी शुभग मिश्रा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें