फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका गंगाघाट परिवार द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ कराया गया, भंडारा भी हुआ

जय हनुमान ग्यानगुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर......हनुमान चलीसा के साथ ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार के अवसर पर नगर के हुनमान मंदिर सुबह से शाम तक गुंजायमान रहे। नगर के घाटों पर गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने नगर के हनुमान मंदिरों में प्रभु का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। वहीं नगर के अन्यत्र स्थानों पर भंडारा और शरबत वितरण के साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नगर पालिका गंगाघाट परिवार द्वारा मंगलवार को पालिका परिसर के बाहर सुंदरकांड पाठ किया गया इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को कढ़ी, चावल, खीर, पूड़ी और सब्जी का वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें