कानपुर के प्रसिद्ध मोतीझील मैदान में आयोजित कानपुर लेदर मेले में इस बार चमड़े के पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से लैस उत्पाद भी खासे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में लगे एक स्टाल पर ओनर समीम द्वारा जीपीएस से लैस स्मार्ट लेदर पर्स का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो चोरी होने या खोने पर लोकेशन ट्रैक करने की आधुनिक खूबी के कारण खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।