फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: वसूली की शिकायत पर विधायक ने खाद्य निरीक्षक को फटकारा

भीतरगांव कस्बे के दुकानदारों ने खाद्य निरीक्षक पर छापा मारने का डर दिखाकर हर महीने लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए विधायक अभिजीत सिंह सांगा से शिकायत की। इस पर विधायक ने खाद्य निरीक्षक को मोबाइल फोन पर कड़ी फटकार लगाई। विधायक के फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को विधायक अभिजीत सिंह सांगा भीतरगांव कस्बे के दौरे पर आए तो स्थानीय दुकानदारों ने उनसे खाद्य निरीक्षक की अवैध वसूली की शिकायत की। दुकानदारों की पीड़ा सुनकर विधायक ने मौके से ही खाद्य निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को फोन पर फटकारा। विधायक के तेवर देख खाद्य निरीक्षक सफाई देते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें