घाटमपुर तहसील और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का महापर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह से ही चारों ओर रंगों और गुलाल की बौछार देखने को मिली। क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी लोग इस उत्सव के रंग में रंगे नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में दिखाई दिया।