फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में शाॅर्ट सर्किट से गैराज में लगी आग, 12 से अधिक गाड़ियां जलीं

शिखा पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST

बिधनू थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ओरियारा गांव स्थित कार गैराज में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख गैराज में काम कर रहे लोगों ने सड़क पर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गैराज में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गई। कर्रही निवासी छोटू का ओरियारा गांव के पास गैराज है। शुक्रवार दोपहर गैराज में मैकेनिक एक सीएनजी कार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान शाॅर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी चपेट में लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें